फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

विज्ञापन
चकराता में बर्फ से लकदक पहाड़ियां। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मौसम की बदली रंगत के बीच चकराता समेत आसपास की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। चांदी सी चमकती ये ऊंची चोटियों पर्यटकों को खासा लुभा रही है। बर्फबारी के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया। शनिवार को चकराता का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम -02 डिग्री रहा। वहीं विकासनगर क्षेत्र के कई इलाकों में भी शाम को बारिश हुई। यहां भी ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिर गया।
विज्ञापन

विकासनगर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री रहा। वहीं बर्फबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता का रुख करने लगे। जिन्हें देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। चकराता क्षेत्र में शनिवार की सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में काले बादलों का डेरा था। दोपहर 12 बजे धूप निकलने लगी, लेकिन दो बजते-बजते आसमान में एक बार फिर काले बादल छा गए। बारिश और बर्फबारी होने लगी। देववन, बुधेर, खंडबा, मुंडाली समेत ऊंची चोटियों में आधा इंच तक हिमपात हुआ वहीं चकराता छावनी बाजार में भी हल्की फुहारें गिरी। शाम छह बजे तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी के चलते लोगों के घरों में हीटर और अंगीठी जल उठी। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। विकासनगर क्षेत्र में भी शाम ढलते ही कई इलाकों में अलाव जल उठे। जगाधरी से आए विजय मलिक, गुरुदेव सिंह, पांवटा साहिब के गुरमीत सिंह, सहारनपुर के महेश आदि का कहना है कि बर्फबारी को गिरते देखना खासा अनुभव है। उन्होंने पहली बार बर्फ को गिरता देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें