फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास योजना सेंटर से चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने और चोरी का सामान खरीदने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देता था। जबकि दो अन्य आरोपी इस चोरी के माल को खरीदते थे।
विज्ञापन

वसंत विहार थाने के इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि राहुल कुमार निवासी भारूवाला थाना खानपुर हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका शहीद द्वार के पास न्यू लवली मार्केट वसंत विहार में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का सेंटर है। जो पिछले तीन-चार महीने से बंद पड़ा था। सेंटर का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने वहां से लैपटॉप और सीपीयू चोरी कर दिया। इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाशी शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर रविवार को काली मंदिर से आगे हरबंसवाला की तरफ जाने वाली सड़क से एक व्यक्ति अमन चौहान निवासी वसंत विहार को काले बैग सहित पकड़ा गया। बैग की तलाशी लेने पर उससे चोरी किए गए दो लैपटॉप बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अन्य चोरी के बारे में भी बताया। साथ ही बताया कि वह चोरी का माल कबाड़ी लालबाबू साहनी व अजय साहनी निवासी भूड़गांव पंडितवाड़ी को बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ी लालबाबू साहनी और अजय साहनी की दुकान से चोरी किए गए अन्य सामान भी बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें