फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अवसाद और निद्रा विकार की चपेट में सेवानिवृत्त बुजुर्ग, एकाएक हुए जीवन में खालीपन से पनप रहा मनोरोग

Mon, 11 May 2026 07:27 AM IST
Renu Saklani अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

सेवानिवृत्त बुजुर्ग अवसाद और निद्रा विकार की चपेट में हैं। जिला अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज में हर महीने 20 से अधिक सेवानिवृत्त बुजुर्ग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
बुजुर्ग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन में अचानक आया खालीपन बुजुर्गों को मानसिक रोगी बना रहा है। इसकी वजह से वे अवसाद, चिंता और निद्रा विकार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज में इस तरह के हर महीने 20 से भी अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार जिंदगी भर नौकरी करने के बाद जब कोई भी व्यक्ति सेवानिवृत्त होकर अचानक घर बैठ जाता है तो उसके मस्तिष्क में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से मस्तिष्क में के सेरोटोनिन और नॉरेपिनेफ्रिन नाम के न्यूरो केमिकल की मात्रा घट जाती है। साथ ही निर्णय लेने, योजना बनाने और भावनाओं को नियंत्रित करने वाले मस्तिष्क के फ्रंटल लोब और नई यादें बनाने में सहायता करने वाले हिप्पोकैम्पस का आकार भी कम होने लगता है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की वरिष्ठ मनो चिकित्सक डॉ. निशा सिंगला और दून मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग की एचओडी डॉ. जया नवानी ने विस्तार से जानकारी दी। उनके अनुसार सेवानिवृत्त होने के बाद जब लोग घर पर पूरा समय व्यतीत करते हैं तो उन्हें काम से मिलने वाली पहचान और बंद हुए सामाजिक संवाद की चिंता सताती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ से बाजार पहुंचा काफल का स्वाद, बढ़ी आमदानी, चारधाम यात्री भी उठा रहे लुत्फ
विज्ञापन


इतना ही नहीं वे घर में रहकर बार-बार बच्चों को समय से घर आने के लिए पूछते हैं। जब उनकी मर्जी के मुताबिक परिवार के लोग निर्णय नहीं ले पाते तो उन्हें अपनी अहमियत कम होने का एहसास होने लगता है। यही कारण है कि वे चिड़चिड़े होने लगे हैं। इसका सीधा असर उनके मस्तिष्क पर पड़ता और कई मानसिक असंतुलन जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

मानसिक विकार को शारीरिक बीमारी के रूप में बताते हैं

डॉ. निशा के मुताबिक इस तरह के बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपनी मानसिक परेशानी को शारीरिक बीमारी के रूप में बताते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें पेट, सिर और कमर में दर्द है। जब उनकी काउंसलिंग की जाती है तो पता चलता है कि उनमें मानसिक विकार होने की बात सामने आती है। इस तरह की परिस्थिति को वैज्ञानिक भाषा में सोमैटिक डिसॉर्डर कहते हैं।

यह करें सेवानिवृत्त बुजुर्ग

-सेवानिवृत्त होने से पहले जीवन में व्यस्त रहने की योजना बना लें

-बच्चों को अपने हिसाब से जिंदगी जीने दें

-पुराने दोस्तों के समूह के साथ समय व्यतीत करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें