फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी पर चाय बागान की जमीन बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय बागान की आर्केडिया ग्रांट स्थित भूमि को बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के डायरेक्टर ने एक रिटायर्ड कर्मचारी व उसकी पत्नी पर आरोप लगाया है। मामले को लेकर वह कोर्ट में भी गए, जहां उन्हें स्टे हासिल हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत गत 15 अप्रैल को चाय कंपनी डीटीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक डीके सिंह की ओर से की गई थी। बताया कि वर्ष 1979 में नौकरी पर रखे गए इस कर्मचारी को पांच साल बाद ही लापरवाही व अन्य आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में माफी मांगने पर उसे बहाल किया गया। वह 2016 में रिटायर हुआ। डीके सिंह का कहना है सेवानिवृत्त होने के बाद भी उसने क्वार्टर खाली नहीं किया। अब पता चला कि उसने आर्केडिया ग्रांट में एक जमीन का टुकड़ा तीन करोड़ रुपये से अधिक में बेच दिया है। यह रिहायशी जमीन है। उन्होंने आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है। सिंह का कहना है कि उन्होंने यह मामला सिविल कोर्ट में भी दायर किया था। इसमें अब स्टे मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें