फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पुलिस के सामने दबंगई, मामूली विवाद में पड़ोसी परिवार पर की फायरिंग

Sun, 10 Nov 2019 11:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद(हरिद्वार)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र की रघुनाथ रेजीडेंसी में शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने अपने पड़ोसी परिवार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। डरे सहमे पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है और सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


क्रिस्टल वर्ल्ड वाटर पार्क में कार्यरत रविंद्र कुमार अरोड़ा पुत्र हुक्म चंद अरोड़ा निवासी रघुनाथ रेजीडेंसी बहादराबाद शुक्रवार की रात अपने पॉश कालोनी शिवालिकनगर में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात जब वह वापस लौटकर आए तो आरोप है कि पड़ोसी रिटायर्ड सैन्यकर्मी अरविंद चौहान पुत्र सीताराम चौहान ने मामूली विवाद के चलते अपनी लाइसेंसी बंदूक से उन पर गोलियां बरसा दी।

गनीमत रही कि गोली परिवार के किसी सदस्य को नहीं लगी। पीड़ित पक्ष ने तुरंत ही इसकी सूचना बहादराबाद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी की बंदूक कब्जे में ले ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित रविंद्र अरोड़ा ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ बहादराबाद गोविंद कुमार ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पुलिस के सामने दी एलानिया धमकी
पीड़ित परिवार बेहद ही डरा सहमा हुआ है। शुक्रवार की देर रात जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तब भी आरोपी के तेवर जस के तस थे। पुलिस की मौजूदगी में ही उसने पीड़ित परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की एलानिया धमकी दी। बताते है कि पूर्व में भी वह रिटायर्ड सैन्यकर्मी दबंगई दिखाता रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
रिटायर्ड सैन्यकर्मी के फायरिंग कर देने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बहादराबाद पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। मुकदमे में यह सीसीटीवी फुटेज अहम रोल अदा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें