रिटायर सैन्यकर्मी मनवर सिंह रौथाण ने पुलिस को बताया कि रात वह रुड़की से कार चालक दारा सिंह रावत के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार दो लोगों ने अभद्रता कर दी।
बाइक और कार की टक्कर में बाइक व कार सवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी और कार चालक से मारपीट कर दी। साथ ही कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि बाइक सवारों ने आग लगाने का प्रयास किया। सैन्यकर्मी और चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा एन्क्लेव कालोनी निवासी रिटायर सैन्यकर्मी मनवर सिंह रौथाण ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह रुड़की से कार चालक दारा सिंह रावत के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही बाइक ने कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार दो लोगों ने अभद्रता कर दी।
आरोप है कि बाइक सवारों ने अपने गांव टोडा कल्याणपुर से कुछ लोगों को बुला लिया और मारपीट कर दी। साथ ही आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने और चालक ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।