फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में रेस्टोरेंट की छत ढही, एक मौत, छह घायल

Sun, 12 Jul 2015 01:32 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से कुंआवाला में एक रेस्टोरेंट की छत ढह गई। जिसमें एक की मौत होने की पुष्टि हुई है। यह हादसा रविवार की सुबह हुआ, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें दून अस्पताल और सीएमआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, लगातार दो दिन से दून में हो रही बारिश रविवार को भी जारी रही। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश रहने का अनुमान जताया था।

हालांकि, कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी न होने से चारधाम यात्रा मार्गों पर फिलहाल भारी बारिश (40 से 80 मिमी) का खतरा कुछ टल गया है। मौसम विभाग ने यहां अपेक्षाकृत भारी बारिश (35.6 से 64.4 मिमी) की संभावना जताई है। वहीं, तीन शहरों में शनिवार को बारिश का आंकड़ा 100 मिमी को पार कर गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में शनिवार को दिनभर बारिश होती रही। देहरादून, हल्द्वानी और देवप्रयाग में जबरदस्त बारिश हुई। देहरादून में 24 घंटे में 129.9 मिमी, देवप्रयाग में महज 15 घंटे में 122.9 मिमी और हल्द्वानी में 15 घंटे में 112 मिमी बारिश हो गई। देर शाम तक बूंदाबांदी का सिलसिला जारी था। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रदेश में अनेक स्थानों

पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। ऊंचाई वाले इलाकों खासकर नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में अपेक्षाकृत भारी बारिश का अनुमान है। राजधानी में भी बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें