फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 संपर्क मार्गों पर बहाल हुआ यातायात, चार अब भी बंद

विज्ञापन
जौनसार बावर की सड़कों पर आए मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच मलबा आने से जौनसार बावर के 18 संपर्क मार्ग बंद हो गए थे, जिसमें से रविवार को 14 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। चार संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अब भी ठप पड़ी है, जिससे करीब 12 गांवों का संपर्क अब भी कालसी तहसील मुख्यालय से कटा हुआ है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को तेज बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से जौनसार बावर के 18 संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी। फसलों से लदे कई वाहन सड़कों पर जगह-जगह फंसे हुए थे। रविवार को मौसम साफ होने पर विभाग ने पुरोड़ी-रावना, कोटी-बावर, मेघाटू, कुल्हा, मानथात, कैलनखड्ड-डिमिच, अटाल-सैंज, हयो-टगरी, पंजिया-बनसार मोटर मार्ग, हईया-अलसी-सकनी, हईया-ककाड़ी, हईया-पंजिया, पानुवा-मसराड़, उद्पाल्टा-उपरोली, क्यावा कांडी संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी, जिससे करीब 58 गांवों की आबादी ने राहत की सांस ली है। वहीं, अब भी लोनिवि साहिया के अंतर्गत लालपुल-बिनोऊ-बंतोऊ-बिरमोऊ और दातनू-जोशी गांव और लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत लेल्टा-पाटा और क्यारपुरल-डामठा संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजही ठप पड़ी हुई है। विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई हुई है। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि जल्द ही सभी बंद सड़कों को बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें