फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण पर केंद्र सरकार करेगी फैसला: थावर चंद गहलोत

Thu, 27 Feb 2020 08:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डा. थावर चंद गहलोत ने कहा सरकार कर रही गंभीरता से विचार
विज्ञापन
थावर चंद गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कार्मिकों के टकराव का कारण बने पदोन्नति में आरक्षण के मसले पर केंद्र सरकार फैसला करेगी। सरकार इस पर गंभीरता से विचार भी कर रही है। बृहस्पतिवार को एनआईईपीवीडी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री डा. थावर चंद गहलोत ने यह बात कही। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. थावर चंद गहलोत ने कहा कि सरकार इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रही है। इतना जरूर है कि भारत सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के आरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं। उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

दिल्ली हिंसा मामले में उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। विपक्ष के पास विरोध करने के लिए कुछ नहीं है इसलिए गृह मंत्री अमित शाह पर फेल होने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना जांच कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें