दिल्ली प्रेस क्लब में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस रखी गई है, जिसे अखिल भारतीय समानता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम नागराज, सर्वजन हिताय समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, मध्यप्रदेश के सपाक्स के अध्यक्ष डॉ. केएस तोमर व मंच के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नौटियाल संबोधित करेंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस में अन्य राज्यों के जनरल ओबीसी कर्मचारियों व समाज के लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया जाएगा।
प्रमोशन में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन भी राष्ट्रव्यापी आंदोलन का स्वरूप तैयार करने में जुट गया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष करम राम के मुताबिक, मार्च महीने में देशभर के एससी एसटी कर्मचारी संगठनों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उनके मुताबिक, कई राज्यों के संगठन नेताओं से उनकी बातचीत हो चुकी है।