फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण: कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में आए भाजपा के कई विधायक

Sat, 14 Mar 2020 03:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विधायकों से लेकर ग्राम प्रधानों ने किया आंदोलन का समर्थन
विज्ञापन
भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आंदोलनरत उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन को अब तक भाजपा के कई विधायकों ने समर्थन दिया है। विधायकों से लेकर ग्राम प्रधान भी आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिख रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर प्रदेश के जनरल ओबीसी कर्मचारी दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ, गणेश जोशी, महेंद्र भट्ट, दलीप सिंह रावत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के बाद शुक्रवार को रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से प्रमोशन पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया।

रुद्रप्रयाग जनपद की तुलंगा पंचायत प्रधान नवीन सिंह रावत ने जनरल ओबीसी कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में सीएम को पत्र लिख कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही आजाद मंच, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने आंदोलन का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोरोना वायरस के संक्रमण और बजट सत्र का हवाला देते हुए हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि विधानसभा बजट सत्र के बाद सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान तलाश लेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कर्मचारियों की हड़ताल राज्य के लिए आत्मघाती साबित होगी। सरकार कोरोना वायरस से निपटने की कोशिश में लगी है। सरकार का यह प्रयास कर्मचारियों की सहभागिता के बिना संभव नहीं है।

ऐसे में यदि प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहती है तो उसका असर पड़ना स्वाभाविक है। सभी हड़ताली कर्मचारी संगठनों को प्रदेश की जनता के व्यापक हित को देखते आंदोलन स्थगित कर काम पर लौटना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें