पंचायत चुनाव में गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर जनसंघर्ष मोर्चा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में तहसीलदार प्रकाश शाह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
ज्ञापन में मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब सवर्ण परिवारों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। ऐसे में पंचायत चुनावों में भी गरीब सवर्ण परिवारों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इससे वह पंचायतों में भी प्रतिनिधित्व कर सकें। सरकार के इस नियम को लागू करने के बाद करीब 6200 से अधिक लोगों को पंचायतों में प्रतिनिधित्व का मौका मिल सकेगा। वह गरीबों की समस्याओं को जोर-शोर से शासन-प्रशासन के समक्ष उठा सकेंगे। कहा यदि सरकार इस नियम को लागू नहीं करती तो मोर्चा को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
घेराव में दिलबाग सिंह, ओपी राणा, मोहम्मद गालिब, मोहम्मद इस्लाम, आसिफ, सोमदेश प्रेमी, राजेंद्र पंवार, अकरम सलमानी, मोहम्मद असद, विनोद शर्मा, सतीश, दिनेश राणा, अमन चौधरी, विनोद जैन, सुशील भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, इशरार, मनोज चौहान, देव सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशीष सिंह, रवि भटनागर, एम अंसारी, संध्या गुलेरिया, हुमान खान, जयदेव नेगी आदि शामिल रहे।