फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-सामयिक समस्याओं पर आधारित हों शोध

विज्ञापन
दून विवि में आयोजित शोध प्रवधि विषय पर कार्यशाला में संबोधित करते वक्ता ।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दून विश्वविद्यालय की ओर से रिसर्च मैथोडोलोजी पर चल रही 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के पांचवें दिन वक्ताओं ने कहा कि शोध विषय सम-सामयिक समस्याओं पर आधारित हों।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के डॉ. पुनीत भूषण ने सांख्यकीय विश्लेषण विधियों पर प्रकाश डाला। कहा कि विश्लेषण से पहले आंकड़ों की पहचान करना जरूरी है। उन्होंने कलस्टर एनालिसिस के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। बताया कि आंकड़े एकत्र होने के बाद उनकी प्रकृति के अनुसार सांख्यकीय विश्लेषण विधि अपनानी चाहिए। उन्होंने फैक्टर एनालिसिस विधियों पर भी शोधार्थियों को प्रशिक्षित किया। द्वितीय सत्र में डॉ. नित्यानंद हिमालयन शोध एवं अध्ययन केंद्र के भूगोल विभाग के प्रो. डीडी चैनियाल ने कहा कि शोधार्थियों को शोध का विषय चुनते समय सामाजिक महत्व के विषय अपनाने चाहिए।
इससे शोध के परिणामों से समाज एवं राष्ट्र का विकास हो सके। उन्होंने उत्तराखंड के संदर्भ में पलायन जैसे विषय पर शोध एवं अध्ययन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। संचालन डॉ. प्राची पाठक ने किया। इस दौरान प्रबंधशास्त्र स्कूल के विभागाध्यक्ष प्रो. एचसी पुरोहित, डॉ. सुधांशु जोशी, नरेंद्र लाल, फरीदा, प्रियंका, ऐश्वर्य प्रताप, मुकुल देव, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें