फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच विहार ट्रॉफी : कमल और कुनाल के बीच 299 रनों की साझेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई कूच विहार ट्रॉफी में उत्तराखंड और सौराष्ट्र के बीच हुए मैच के पहले दिन उत्तराखंड ने शानदार बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज कमल और कुनाल सिंह के बीच 299 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसमें कमल सिंह 151 की नाबाद पारी के साथ क्रीज पर टिके हैं। जबकि, कुनाल सिंह 140 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। पहले दिन का खेल उत्तराखंड के पक्ष में रहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज कमल सिंह और कुनाल सिंह ने शानदार खेल दिखाया। दोनों बल्लेबाजों ने ग्राउंड के चारों ओर शॉट लगाए और गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। कमल सिंह ने अपना शतक पूरा किया और कुछ ही ओवर बाद कुनाल ने भी शतक पूरा कर लिया। इसके बाद कुनाल ने खेल को तेजी से आगे बढ़ाया। इस बीच 150 के स्कोर पर पहुंचने से पहले ही वो 140 रन पर विकेट गवां बैठे। जबकि, कुनाल ने 150 रन पूरे किए। 90 ओवर पूरे होने पर पहले दिन उत्तराखंड का स्कोर एक विकेट पर 301 रन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें