फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैलाश पर्वत के दर्शन प्वाइंट तक रास्ता बनाने का केंद्र सरकार से अनुरोध, ये मुद्दे भी उठाए

Thu, 11 Jul 2024 01:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माइल स्टोन और शौचालयों की समस्या को भी उठाया।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड के विकास पर चर्चा की। उन्होंने पिथौरागड़ जिले में पुराने लिपुलेख दर्रे तक जाने वाले सड़क से कैलाश पर्वन दर्शन प्वाइंट पैदल रास्ता बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा माइल स्टोन व शौचालय की समस्या को उठाया।

विज्ञापन


नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि पुराना लिपुलेख दर्रा पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहां से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं। यह धार्मिक व पर्यटन दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है।

लिपुलेख दर्रे तक जाने वाले मोटर मार्ग के जिस प्वाइंट से कैलाश पर्वत के दर्शन होते हैं, उसके लगभग 200 मीटर पहले का रास्ता ऊबड़-खाबड़ और कठिन है। जिस कारण लोगों को वहां तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे...वीडियो
विज्ञापन


महाराज ने पिथौरागढ़ जिले में गुंजी से ओम पर्वत और आदि कैलाश के मार्ग पर माइल स्टोन व शौचालयों बनाने की मांग रखी। मार्ग पर माइल स्टोन न होने की वजह से लोग भटक जाते हैं। जिससे मार्ग पर माइल स्टोन का होना जरूरी है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें