फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: PMGSY में नई सड़कों को स्वीकृति देने का आग्रह, मंत्री ने दिलाया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

Sat, 21 Dec 2024 03:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने कुछ माह पहले उत्तराखंड की 2,288 किमी. ग्रामीण सड़कों की स्वीकृतियों के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
मंत्री गणेश जोशी ने की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में सड़क निर्माण के मुद्दों को रखा। उन्होंने केंद्र सरकार से पीएमजीएसवाई चौथे चरण में नए गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों की स्वीकृति देने का आग्रह किया।

कैबिनेट मंत्री ने पीएमजीएसवाई तीसरे चरण के तहत 600 किमी ग्रामीण सड़कों व 10 पुलों के उच्चीकरण करने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया। उन्होंने कुछ माह पहले उत्तराखंड की 2,288 किमी. ग्रामीण सड़कों की स्वीकृतियों के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल में होगा चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन, पंजीकरण के लिए टेक्नोलॉजी का होगा बेहतर इस्तेमाल
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री से राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनों के दृष्टिगत पीएमजीएसवाई चौथे चरण में नए गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए डीपीआर की स्वीकृति देने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें