फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: राजपथ पर दिखेगी केदारखंड  की झांकी, 12 कलाकार होंगे शामिल

Fri, 22 Jan 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड की झांकी का मॉडल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों ने झांकियों के जरिये अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


उत्तराखंड सूचना विभाग के उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में इस साल 17 राज्यों की झांकी शामिल की गई हैं। उत्तराखंड से 12 कलाकार गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली झांकी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजपथ पर उत्तराखंड की ओर से प्रदर्शित होने वाली झांकी का नाम केदारखंड रखा गया है। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरा मृग दर्शाया गया है।

इसी तरह राज्य पक्षी मोनाल और राज पुष्प ब्रह्मकमल दिखाया गया है। जबकि झांकी के मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया है। इसके साथ ही केदानाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए एवं श्रद्धालुओं को भक्ति में लीन दर्शाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदानाथ का भव्य मंदिर दर्शाया गया है। मंदिर के ठीक पीछे विशालकाय दिव्य शिला को भी दर्शाया गया है। कहा कि ये झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बताया कि इस दौरान लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


राजपथ पर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे कैप्टन शुभम
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर इस बार देहरादून निवासी कैप्टन शुभम कॉर ऑफ सिग्नल के एडवांस कंटेनजेन दस्ते का नेतृत्व करते नजर आएंगे। वह वर्ष 2015 में भारतीय सैन्य अकादमी से पासआउट हुए थे।

वर्तमान में वह टू इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर बटालियन में तैनात हैं और इलेक्ट्रोनिक वारफेयर तकनीक में पारंगत सैन्य अधिकारी हैं। इससे पहले 15 जनवरी को सेना दिवस पर हुई परेड में भी उन्होंने अपने दस्ते का नेतृत्व किया था।

भारतीय सेना को कुछ समय पहले ही इलेक्ट्रोनिक वारफेयर सिस्टम से लैस किया गया है। इससे पहले भी उत्तराखंड के कई सैन्य अधिकारी गणतंत्र दिवस की परेड में अपने दस्ते को लीड कर चुके हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार जिले के छह पुलिसकर्मियों को राज्यपाल अवॉर्ड

देहरादून में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में हरिद्वार जनपद के छह पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।  चार पुलिसकर्मियों को विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, दो पुलिसकर्मी को उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। राज्यपाल की ओर से इन पुलिसकर्मियों को परेड में मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। 

सम्मानित होने वालों में कोतवाली प्रभारी रानीपुर योगेश सिंह देव, झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुुमार, झबरेडा थाने के आरक्षी नूर हसन को विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान, जीआरपी थाना प्रभारी हरिद्वार अनुज सिंह और आईआरबी द्वितीय में तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार गैरोला को उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। 

कोरोना काल में बेहतर काम का मिला इनाम
राजकी रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी अनुज सिंह केे कोरोना संक्रमण काल में ट्रेनों से आने व जाने वाले यात्रियों के लिए खाना व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनको इनाम मिला है। 

चार को इस काम के लिए मिला अवॉर्ड
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर जे कलस्टर में बुजुर्ग दंपति की 12 अक्तूबर 2020 को लूट करने आए बदमाशों ने हत्या कर दी थी। भेल के डीजएम पद से रिटायर हुए पीएस अग्रवाल व उनकी पत्नी की हत्या के एक आरोपी को रानीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह सिंह, झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुुमार व आरक्षी नूर हसन और एसओजी प्रभारी राजीव कुुमार चौहान ने मुजफ्फरनगर के खतौली से पकड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें