फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी, सुरक्षा चाक-चौबंद

Thu, 25 Jan 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर/बनबसा
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दोनों देशों के बीच आवागमन कर रहे लोगों एवं वाहनों की गहन तलाशी के साथ ही टनकपुर, बनबसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई तेज की गई है।

विज्ञापन


इधर, एसएसबी ने सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। मां पूर्णागिरि धाम से लगी सीमा पर एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट आलोक सिंह ने पेट्रालिंग की कमान संभाल रखी है। टनकपुर में पूर्णागिरि धाम से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में कमांडेंट आलोक सिंह के नेतृत्व में ठुलीगाड़ में तैनात एसएसबी की सी कंपनी के जवानों की टीम पेट्रोलिंग कर रही है।

सीमा चौकी भूगांव से ठुलीगाड़ तक सीमा का चप्पा-चप्पा छाना गया और आवाजाही करते लोगों से गहन पूछताछ की गई। कमांडेंट ने बताया एसएसबी द्वारा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलिंग में एसएसबी की ए कंपनी प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, जी कंपनी प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार, एफ कंपनी प्रभारी उप निरीक्षक तिरपन सिंह के अलावा 40 जवान शामिल हैं।

उधर, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर बनबसा में पुलिस, एसओटीएफ और खुफिया तंत्र भी सतर्क हो गया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री, शारदा बैराज चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत, एसओटीएफ प्रभारी भाष्कर बड़ोला के नेतृत्व में चेकिंग जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चेकिंग के साथ ही नेपाल सीमा से लगे गढ़ीगोठ एवं आसपास के अन्य गांवों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें