फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मेयर और पार्षद की आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस कोर्ट भेजी जांच रिपोर्ट, जानें पूरा विवाद

Fri, 09 Jun 2023 03:07 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

धर्मपु निवासी विकेश सिंह ने मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद के खिलाफ न्यायालय के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दायर किया था, जिसमें उन्होंने दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।
 
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति का मामला - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून के मेयर और पार्षद पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के मामले में विजिलेंस टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट विजिलेंस कोर्ट को भेज दी है। बता दें कि धर्मपुर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग निवासी विकेश सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद कमली भट्ट के खिलाफ न्यायालय के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दायर किया था।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने विजिलेंस टीम को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। आठ जून को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान ने अदालत को पत्र लिखा है कि विकेश सिंह नेगी की शिकायत के आधार पर निरीक्षक की ओर से जानकारी हासिल कर मुख्यालय भेज दी गई है। प्रार्थनापत्र में लगाए आरोपों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Badrinath:  तीर्थयात्रियों से पैसे ठग कराए जा रहे थे दर्शन, मंदिर समिति ने की आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई

ये है मामला

दरअसल, एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने आरटीआई के तहत मेयर और पार्षद की संपत्ति के बारे में सूचना मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सालों में ही मेयर की संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। उनकी संपत्ति 20 करोड़ से अधिक बताई थी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें