फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा नहीं, फर्जी आदेश हुआ था वायरल

Fri, 09 Jun 2023 02:36 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

5 जून को एक फर्जी आदेश वायरल हुआ था, जिसमें नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टरों के समान दर्जा देने की बात कही गई थी। इसे आईएनसी ने संज्ञान लेकर राज्यों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा नहीं मिलेगा। इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) ने वायरल फर्जी आदेश को संज्ञान लेकर इस संबंध में राज्यों को पत्र भेजा है। 5 जून को सोशल मीडिया पर आईएनसी सचिव के हस्ताक्षर से एक फर्जी आदेश वायरल हुआ था।

विज्ञापन


उसमें नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टरों के समान दर्जा देने की बात कही गई थी। इसे आईएनसी ने संज्ञान लेकर राज्यों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। साथ ही नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा देने पर कोई विचार भी नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युवाओं के लिए खुशखबरी... एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर अब एक लाख रुपये देगी सरकार

इंडियन नर्सिंग काउंसिल के सचिव ले.नि. डॉ. सर्वजीत कौर (सेनि.) ने बृहस्पतिवार को राज्यों को पत्र जारी कर सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी आदेश से फैली भ्रांति की स्थिति को स्पष्ट कर दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि फर्जी आदेश वायरल करने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। पता लगते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें