Iकांग्रेस : स्क्रीनिंग कमेटी के सामने कई नेताओं ने दिए सुझावI
विज्ञापन
Iएक ही विधानसभा सीट पर बार-बार हार इस बार टिकट की रेस से बाहर कर सकती है। दो दिन के दौरे पर पर आई स्क्रीनिंग कमेटी के सामने प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपने सुझाव दिए। उनका तर्क है कि पिछले दो चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर एक प्रत्याशी ने दो बार चुनाव लड़ा लेकिन हार का अंतर कम होने के बजाय बढ़ा है। ऐसी सीटों पर प्रत्याशी चयन में विचार करने की जरूरत है। I
Iआगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन पर मंथन शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने दो दिन पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर प्रत्येक सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर नब्ज टटोली। दो दिनों तक बैठकों का दौर के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी ने पार्टी नेताओं से बंद कमरे में वन टू वन कर प्रत्याशी व चुनाव रणनीति पर फीडबैक लिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से सवाल किया प्रत्याशी के साथ ही चुनाव जीतने के लिए क्या किया जाना चाहिए। पार्टी सूत्रों के अनुसार कई नेताओं ने स्क्रीनिंग कमेटी को सुझाव दिया कि एक ही सीट पर कई नेता दो से तीन चुनाव लड़ चुके हैं। हार कर अंतर कम होने के बजाय बढ़ा है। ऐसी सीटों पर किसी अन्य को मौका मिलना चाहिए। पार्टी नेताओं ने यह भी सुझाव दिया कि कई बार जिस सीट पर दावेदार चुनाव लड़ने की तैयारी करता है, उस सीट के बजाय उसे दूसरी सीट में टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा जाता है। इसका असर दोनों सीटों पर पड़ता है। 2022 के चुनाव में आखिरी समय में टिकट आवंटन में दावेदारों की सीट बदलने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। I
Iटिकट आवंटन के लिए अभी तक पार्टी ने कोई फॉर्मूला तैयार नहीं किया है। पार्टी के सर्वे व स्क्रीनिंग कमेटी रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशी तय करेगी। पार्टी तय किया कि टिकट एक व्यक्ति को मिलेगा, लेकिन पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम करेंगे। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षI