फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की खातिर वर्चुअल वर्ल्ड में सीएम की पत्नी

Mon, 14 Apr 2014 09:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम की पत्नी रेणुका रावत भी वर्चुअल वर्ल्ड में अवतरित हो गई हैं। इसी शनिवार उनका आफिशियल फेस बुक पेज लांच हुआ है।
विज्ञापन


पति के नाम के सहारे चुनाव लड़ रहीं रेणुका की फेस बुक पेज लाइक्स में भी केवल पति हरीश रावत ही शुमार हैं।

विकास की गंगा बहाने की बात
रेणुका रावत के इस पेज को लाइक करने वालों की संख्या भी अभी पांच सौ से कुछ ही ऊपर पहुंची है। यहां रेणुका विकास की गंगा बहाने की बात करती नजर आती हैं। इससे पहले टिकट देने के लिए सोनिया और राहुल को धन्यवाद कहती तस्वीर चस्पा है।

साफ है कि पेज पर जुबान को हथियार बनाने की जगह केवल फोटोग्राफ का सहारा लिया गया है। केवल कुमाऊं  के कुछ कलाकारों की टोली के साथ की फोटो छोड़ दी जाए तो बाकी सारी फूल-मालाओं से लदी चुनाव प्रचार के दौरान की ही उनकी फोटो यहां छाई हैं।
विज्ञापन


कुछ में मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी चेहरा नजर आता है तो कुछ में वह समर्थकों से घिरी हाथ जोड़ उनसे समर्थन की अपील करतीं नजर आती हैं। कुल मिलाकर युवा मतदाताओं और आन लाइन यूजर्स तक पहुंचने के लिए उन्होंने भी यह आन लाइन रास्ता अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें