फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुमके वाली सभा पर रेणुका को फिर नोटिस

Mon, 28 Apr 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा में भीड़ जुटाने के लिए डांसरों से ठुमके लगवाने और उनपर पैसे लुटाने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को फिर से आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। इससे पूर्व खानपुर में भी ऐसे ही एक मामले में दी गई नोटिस पर अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई।
विज्ञापन


नारसन में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि थे। सभा में भीड़ जुटाने के लिए डांसरों से फिल्मी एवं देहाती गीतों पर जमकर डांस करवाया गया था।

डांसरों पर खूब पैसे लुटाए
यही नहीं सभा में कांग्रेसी नेताओं ने जमकर लुप्त उठाया था, कुछ कांग्रेसियों ने डांसरों पर खूब पैसे लुटाए थे। इस मामले की वीडियो देखने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सहायक चुनाव अधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उनका कहना है कि मामले की पूरी जांच पुलिस को सौंपी गई है।

इससे पूर्व भी कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका को खानपुर में डांसरों पर नोट लुटवाए जाने के मामले में नोटिस जारी किया गया, लेकिन प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई किए जाने की बजाए डांसरों पर पैसे लुटाए जाने की शिनाख्त करने में उलझा हुआ है।

प्रशासन जांच में पैसे लुटाने वाले की शिनाख्त करने के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है। दूसरी ओर एक पार्टी के कार्यालय में नोट बांटे जाने की सूचना पर भी संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें