वर्ष 2013 में आई आपदा से केदारनाथ मंदिर की दीवार और मंडप के नीचे लगे पत्थरों को हुई छति पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दुरुस्त कर दी है। अब विभाग की टीम परिसर के पत्थरों को ठीक करने में जुट गई है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दून सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि केदारनाथ मंदिर का काम पूरा करने के लिए 100 दिन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बारिश के कारण 60 दिन ही काम हो पाया।
बारिश में प्रशासन ने टीम को लौटा दिया था, बारिश रुकने के बाद ही काम हुआ। बताया कि मंदिर के दरो-दीवार और मंडल के नीचे आपदा से क्षतिग्रस्त हुए पत्थरों को दुरुस्त कर दिया है।