फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं दिखेंगे केदारनाथ आपदा में हुई तबाही के निशान

Fri, 21 Apr 2017 05:30 PM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केदारनाथ धाम को संवारने के लिए नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहले आरसीसी दीवार पर थ्रीडी पेंटिंग के जरिए केदारनाथ के इतिहास को अंकित करने की योजना बनाई गई और अब मंदिर के पीछे आपदा से भरे मलबे और बोल्डरों का समतलीकरण कर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पार्क निर्माण की योजना का खाका भी तैयार किया जा चुका है।

 मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाओं की तलहटी पर विराजमान केदारनाथ धाम की सुरक्षा के लिए बीते तीन वर्ष से पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं। यहां चोराबाड़ी ताल के ठीक नीचे से लेकर मंदिर के दो सौ मीटर पीछे तक त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार बनाई गई है, लेकिन अब भी एमआई-17 हेलीपैड के किनारे से लेकर मंदाकिनी नदी के छोर तक बड़े क्षेत्र में बोल्डर व मलबा है।
विज्ञापन


अर्द्धचंद्राकार में फैले इस क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बोल्डरों और मलबे को एक साथ समतल किया जाएगा। इसके बाद वातानुकूलित छोटे-छोटे पौध उगाने के साथ प्रकृति पार्क बनाया जाएगा। बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पहले ही आरसीसी दीवार पर थ्रीडी पेंटिंग के जरिए केदारनाथ के इतिहास को अंकित करने की योजना बना चुका है।
विज्ञापन


मंदिर के पीछे वीरान पड़े क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित कर केदारनाथ को और सुंदर बनाने की योजना है। पार्क निर्माण की कार्ययोजना शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों व उच्चाधिकारियों की राय के बाद इसे मूल रूप दिया जाएगा।
- रंजना, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें