फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में खुलेगी रेंको वोकेशनल यूनिवर्सिटी, 2020 से शुरू होंगे विवि में प्रवेश

Tue, 09 Oct 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
student - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग की पहल पर रेंको ट्रस्ट ने अल्मोड़ा में 228 करोड़ रुपये की लागत से रेंको वोकेशनल विश्वविद्यालय खोलने का करार किया है। इस विवि में अप्रैल-2020 से प्रवेश शुरू होने की बात की जा रही है।

विज्ञापन


रेंको एनर्जी एडं प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश सोनपाल ने बताया कि वोकेशनल (व्यावसायिक) विवि खोलने पर सरकार के साथ अंतिम सहमति बन चुकी है। रेंको ट्रस्ट इसके निर्माण पर 228 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

यह विवि पूरी तरह से आवासीय ही होगा। इस विवि के लिए सरकार ने अल्मोड़ा में 25 एकड़ जमीन देने को भी कहा है। विवि के भवन आदि निर्माण का काम तत्काल शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार के साथ बनी सहमति के अनुसार अप्रैल-2020 से इस विवि में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इससे पहले अगर सरकार ने अल्मोड़ा में निष्प्रयोज्य पड़े सरकारी भवनों को लीज पर दे दिया तो शैक्षणिक सत्र 2019-20 में भी प्रवेश शुरू किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

देश और दुनिया के 20 बेहतरीन विवि से संपर्क किया जा रहा

एमडी ने बताया कि इस विवि में फिलहाल ऊर्जा, टेलीकॉम और इंफ्रास्ट्रक्चर के कोर्स शुरू जाएंगे। विवि की ओर से इन विषयों में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाएंगे।

इस विवि में इंडस्ट्रीज इंटरफेस सेल की शुरुआत से ही स्थापना की जाएगी। यह सेल विभिन्न उद्योगों के साथ संपर्क करके यह देखेगा कि उन्हें आने वाले समय में किस तरह के स्किल वाले युवाओं की जरूरत होगी।

इसके बाद विवि के कोर्स इसी जरूरत के लिहाज से तय किए जाएगे। विवि प्रबंधन की ओर से देश और दुनिया के 20 बेहतरीन विवि से संपर्क किया जा रहा है। वहां की तकनीक के लिए जल्द ही कई विवि से करार भी किए जाएंगे। पहले फेज के बाद इस विवि का विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें