देहरादून। अयोध्या की तरह दून के माता वैष्णो देवी मंदिर में भी धर्म ध्वज लहराया गया। खास बात यह है कि इस ध्वज पर कोविदार वृक्ष और ओम भी स्थापित किया गया है।
यहां विवाह पंचमी पर 25 नवंबर को एक ध्वज स्थापित किया गया था। अब बृहस्पतिवार को आकर्षक बनवाया गया ध्वज स्थापित किया गया। इसे अयोध्या राम मंदिर में स्थापित ध्वज की तरह बनवाया गया है। आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि ध्वज को धातु का बनाया गया है।
भगवा रंग के ध्वज में कोविदार वृक्ष के साथ ओम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि जन-जन को सनातन से जोड़ने के उद्देश्य से स्थायी धातु के ध्वज को स्थापित किया गया है।