फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धार्मिक और प्रशासनिक तनाव और यूसीसी पर हुई तीखी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में शनिवार को युवा संसद शब्दार्थ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन


युवा संसद में युवा सांसदों के बीच राज्य में बढ़ते धार्मिक और प्रशासनिक तनाव और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़े मुद्दों पर तीखी बहस हुई। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के 200 से अधिक युवा प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने कहा, युवा संसद में भागीदारी करने वाले छात्रों में स्वस्थ राजनीति की नींव पड़ती है। कॉलेज के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया, राज्य स्तर पर आयोजित इस युवा संसद में पांच समितियों का गठन किया गया। प्रथम संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका, चीन व भारत की रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता पर विचार किया गया।



अखिल भारतीय राजनीतिक दलों की बैठक का एजेंडा जाति आधारित जनगणना एवं आरक्षण रहा। जबकि, उत्तराखंड विधानसभा का मुख्य एजेंडा राज्य में बढ़ता धार्मिक और प्रशासनिक तनाव व यूसीसी रहा। प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देशों का और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उनको मिले किरदारों का जोरदार प्रतिनिधित्व किया। अमेरिका व चीन के वर्तमान आचरण पर बहस करते हुए प्रतिभागियों ने कहा, इनकी प्रतिद्वंद्विता पूरी दुनिया को वैश्विक अराजकता की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मयंक कुमार, जहान मुखर्जी, मंदीप यादव, सोनाक्षी शर्मा व यशश्वी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि और अंशिका, आर्यन कंसल, अभय हरन, गुरलिन व आशी थपलियाल को हाई कमन्डेशन अवार्ड दिया गया। जबकि, हरअभिनंदन, दक्ष शर्मा, ओजस्वनी व गुरुमजीत कौर को स्पेशल मेंशन अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर विवि के कार्यकारी निदेशक डाॅ. अभिषेक जोशी, प्राचार्य प्रो. पूनम रावत, डाॅ. भावना अरोड़ा, अमलेन्दु मिश्रा, डाॅ. अक्षय कुमार, डाॅ. खलिक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें