फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doon Hospital: उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पताल की इमरजेंसी में परिजन खींच रहे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर

Mon, 20 Mar 2023 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

कर्मचारियों के जाने से सबसे अधिक परेशानी वार्ड के मरीजों को हो रही है। वार्ड आया, वार्ड ब्वॉय और वार्ड अटेंडेंट की कमी हो गई है।
विज्ञापन
दून अस्पताल में व्हीलचेयर ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी में आ रहे मरीजों के परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर और व्हीलचेयर खींचनी पड़ी। इमरजेंसी में कर्मचारियों की कमी के चलते यह स्थिति बनी हुई है। अस्पताल से 300 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कर्मचारियों के जाने से सबसे अधिक परेशानी वार्ड के मरीजों को हो रही है। वार्ड आया, वार्ड ब्वॉय और वार्ड अटेंडेंट की कमी हो गई है। इनका काम मरीजों को स्ट्रेचर से वार्ड तक ले जाना, देखभाल करना रहता है। रविवार को जोड़ी गांव से आए एक परिवार में महिला की घर पर डिलीवरी हुई थी। आनन-फानन में महिला और बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल लाकर इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया।

परिजनों ने बताया कि बच्चे का शरीर नीला पड़ रहा है। इमरजेंसी में परिजनों को खुद ही स्ट्रेचर लाकर महिला को वार्ड में ले जाना पड़ा। वहीं, एक अन्य परिवार परेड ग्राउंड से आया था। परिजनों को खुद ही व्हीलचेयर खींचकर मरीज को वार्ड तक ले जाना पड़ा। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके पास पर्याप्त स्टाफ है। शासन के निर्देश पर इनकी नौकरी में सेवा विस्तार किया जा सकता है। अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री से मिलने गए थे कर्मचारी
नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन अस्पताल की ओपीडी के बाहर रविवार को भी जारी रहा। स्टेट फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर यूनियन के अध्यक्ष संजय सिंह कोरंगा ने बताया कि रविवार को वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिलने गए थे। सुबोध उनियाल कोरोनाकाल में बनाई गई सब कमेटी के मेंबर भी हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। फिलहाल, प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें