फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब गोपेश्वर से भी देहरादून के लिए भी शुरू हो सकेगी नियमित हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, DPR शासन को भेजी

Fri, 14 Apr 2023 03:19 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

कई बार दुर्घटना होने पर गंभीर घायल मरीजों को हायर सेंटर रेफर तो किया जाता है, लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा न मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते हैं। तीर्थयात्रा के दौरान भी कई तीर्थयात्री देहरादून जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की मांग करते हैं जिसे देखते हुए शासन की ओर से गोपेश्वर के कोठियालसैंण में हेलीपैड निर्माण की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौचर के बाद अब गोपेश्वर से भी देहरादून के लिए नियमित हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो सकेगी। प्रशासनिक स्तर पर हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोठियालसैंण में उद्यान विभाग की 960 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को हस्तांतरित कर दी गई है। जबकि लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां हेलीपैड के निर्माण के लिए 1 करोड़ 26 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेज दी गई है।

सीमांत चमोली जनपद में लंबे समय से हेलीकॉप्टर सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी। कई बार दुर्घटना होने पर गंभीर घायल मरीजों को हायर सेंटर रेफर तो किया जाता है, लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा न मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते हैं। तीर्थयात्रा के दौरान भी कई तीर्थयात्री देहरादून जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की मांग करते हैं जिसे देखते हुए शासन की ओर से गोपेश्वर के कोठियालसैंण में हेलीपैड निर्माण की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

 

भूमि हेलीपैड निर्माण के लिए चयनित
संयुक्त मजिस्ट्रेट डाॅ. दीपक सैनी ने बताया कि कोठियालसैंण में उद्यान विभाग की 960 वर्ग मीटर भूमि हेलीपैड निर्माण के लिए चयनित की गई है। भूमि यूकाडा को हस्तांतरित करने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड निर्माण की डीपीआर शासन को भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें...Chardham yatra: सुविधा...हेली सेवा की बुकिंग के हिसाब से यात्रा पंजीकरण तिथि में संशोधन कर सकेंगे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की स्वीकृति मिलते ही हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि विभागीय स्तर पर हेलीपैड निर्माण की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। शासन की रिपोर्ट के बाद शीघ्र हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें