देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से 25 नवंबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। अभी तक जिले में 100 से ज्यादा खिलाड़ी पंजीयन फार्म ले चुके हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं ने बताया कि 25 नवंबर से न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी सर्वे चौक स्थित युवा कल्याण एवं पीआरडी कार्यालय से आवेदन लेकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पवेलियन मैदान स्थित जिला खेल कार्यालय से भी आवेदन फार्म ले सकते हैं।