फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण आज, यहां होगा ट्रायल

Mon, 27 Aug 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ी सोमवार को पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण सोमवार को पुरुकुल देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में होगा। सोमवार को केवल पंजीकरण और खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद 28 से 30 अगस्त तक ट्रायल होंगे जिसमें 22 खिलाड़ी चुने जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड क्रिकेट के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होगा। राज्य गठन के 18 वर्ष बाद पहली बार राज्य की क्रिकेट टीम चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत सोमवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में पंजीकरण होगा। पंजीकरण कराने के बाद खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। इसी क्रम में ट्रायल समन्वयक महिम वर्मा ने रविवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 

विज्ञापन

प्रमाण पत्र लाने अनिवार्य

Apply
समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर सेठी ने बताया कि सोमवार को केवल पंजीकरण और खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद 28 से 30 अगस्त तक ट्रायल होंगे। ट्रायल में 22 खिलाड़ी चुने जाएंगे। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों के साथ अतिथि खिलाड़ी रजत भाटिया, विनीत सक्सेना व मलोलन रंगराजन को सात से 17 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी दौरान बीसीसीआई की ओर से कोच और सपोर्ट स्टाफ  की तैनाती की जाएगी। इनमें से 15 खिलाड़ियों की टीम प्लेट ग्रुप लीग खेलने के लिए गुजरात रवाना होगी।

प्रमाण पत्र लाने अनिवार्य
ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को सभी प्रमाण पत्र साथ लेकर आने होंगे। ट्रायल से पहले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इन प्रमाण पत्रों के बिना किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें