फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बीएस 4 मॉडल गाड़ियों का पंजीकरण शुरू, केवल मास्क पहनने वाले लोगों के वाहन हुए पंजीकृत

Fri, 24 Apr 2020 11:03 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 देहरादून आरटीओ में बीएस-4 वाहनों का पंजीकरण शुरू हो गया है। शुक्रवार को 28 वाहन पंजीकृत किए गए। पंजीकरण 30 अप्रैल तक होगा। इस दौरान उन्हीं का पंजीकरण किया गया जिन वाहन मालिकों ने मास्क पहने हुए थे। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिना मास्क के पहुंचे वाहन स्वामियों और एजेंसियों के एजेंटों को बिना वाहन पंजीकरण के बैरंग लौटा दिया। साथ ही उन्हें हिदायत भी दी कि उनके वाहनों का पंजीकरण तभी किया जाएगा जब वह मास्क लगाने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करेंगे।

विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद ने बताया कि पहले दिन 28 वाहनों का पंजीकरण किया गया है। पंजीकरण 30 अप्रैल तक होगा उसके बाद पंजीकरण नहीं होगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 मार्च के बाद बीएस-4 मॉडल के वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। इसी बीच लॉकडाउन शुरू हो गया। इससे देश में लाखों वाहनों का पंजीकरण नहीं हो पाया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए 30 अप्रैल तक की मोहलत दी।

डीलरों के पास सैकड़ों वाहन
30 अप्रैल तक बीएस-4 मॉडल के वाहनों का पंजीकरण होने पर ऑटोमोबाइल डीलरों में हड़कंप की स्थिति है। ऑटोमोबाइल डीलर्स के पास बीएस-4 वाहन के मॉडल के कई वाहन हैं जो लाकडॉन के चलते बेचे नहीं जा सके। केंद्र सरकार ने डीलरों को मोहलत दी है कि वे अपने बचे स्टॉक से सिर्फ 10 फीसदी वाहनों का बाद में पंजीकरण करा सकेंगे। यदि इसे कड़ाई से पालन कराया जाता है तो कि डीलरों को भारी वित्तीय नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें