फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर बम ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट, खुफिया एजेंसियों ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

Mon, 19 Nov 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

अमृतसर बम धमाके और जम्मू-कश्मीर के साथ ही पंजाब में आतंकियों के होने की सूचनाओं के बाद भारत-नेपाल सीमा के साथ ही जिले की सीमा पर भी रेड अलर्ट कर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा के अलावा जिले के प्रवेश द्वार जगबूढ़ा पुल और धनुषपुल पर सुरक्षा एजेंसियों को सघन चेकिंग के साथ पैनी नजर रखने को कहा गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के तहत पाकिस्तानी आतंकियों के पंजाब में होने की सूचना पर देश में रेड अलर्ट किया गया है।

सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि राज्य में निकाय चुनाव के तहत पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया तंत्र पहले से सतर्क हैं। आतंकियों के होने की सूचनाओं के बाद एसपी डीएस गुंज्याल ने यहां सीमा पर पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्रों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि टनकपुर और बनबसा स्थित नेपाल सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसएसबी 57वीं वाहिनी ई के प्रभारी कमांडर इंस्पेक्टर आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि एसएसबी पहले से ही सीमा पर सतर्क है।

फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एसएसबी धनुषपुल स्थित ए कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें