फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रेड अलर्ट: प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के आसार, सीएम के निर्देश-24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी

Sat, 26 Sep 2026 12:15 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।  मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से वार्ता कर सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों का तत्काल स्थानीय स्तर तक प्रसार सुनिश्चित करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी सूचना में देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड के नौ अन्य जनपदों में भी गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने खराब मौसम में अनावश्यक रूप से नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपदा प्रबंधन सेवाओं को तत्पर रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी विभागों को मौसम की स्थिति को देखते हुए उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभावी प्रतिवादन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए 01334-223999, 1077 (टोल फ्री), 7055258800 और 9528250926 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सूचनाएं समय पर केंद्र तक पहुंचाने को कहा है। इससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि 25 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी हुआ था। नौ जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। रेड अलर्ट वाले जिलों में 27 सितंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें