इसके लिए आयोग की ओर से तैयारी की जा रही है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग के पास विभिन्न विभागों से मिले प्रस्तावों के आधार लगभग 2500 पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कोरोना महामारी से लॉकडाउन के कारण भर्ती प्रक्रिया भी बाधित हुई है। 22 जुलाई को कनिष्ठ सहायक और डाटा एंट्री आपरेटर पद की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।