फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल में बढ़ेगा स्टाफ, होगी 1112 कर्मचारियों की भर्ती

Fri, 24 Jun 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में स्टाफ स्ट्रक्चर स्वीकृत होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलेगी। राज्य बनने के बाद जिस तेजी से बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा था, उस हिसाब से इंजीनियरों और कर्मचारियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


लिहाजा यूपीसीएल कर्मी अतिरिक्त बोझ से परेशान हैं और उपभोक्ताओं को भी गुणवत्ता परक बिजली मिलने में दिक्कत आती है। अब स्टाफ स्ट्रक्चर स्वीकृत होने से 145 इंजीनियरों समेत कुल 1112 नए कार्मिकों की भर्ती होगी। राज्य बनने के बाद यूपीसीएल के उपभोक्ता तेजी से बढ़े। सब स्टेशन, ट्रांसफार्मर, हाइटेंशन और लो टेंशन लाइनों को भी बड़ी संख्या में बढ़ाया गया।

वर्ष 2001 में जहां यूपीसीएल के कुल 8.30 लाख उपभोक्ता थे, वहीं वर्तमान में उपभोक्ताओं की संख्या 19.80 लाख पहुंच चुकी है। नई भर्तियों पर रोक के कारण काम का अत्यधिक बोझ था। विद्युत तंत्र के विस्तार और उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या की तुलना में कारपोरेशन में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही थी।
विज्ञापन


नए स्टाफ स्ट्रक्चर में स्वीकृत 2524 पदों में चीफ इंजीनियर (सिविल) के एक पद के अलावा 105 इंजीनियर समेत 1412 कार्मिक पदोन्नति से भरे जाएंगे। जबकि, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन, कुशल श्रमिक, अर्द्ध कुशल श्रमिक, तकनीकी सहायक, ड्राफ्ट मैन, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, लेखाकार, सहायक लेखाकार, कार्यालय अधीक्षक (विशेष श्रेणी), कार्यालय अधीक्षक प्रथम, द्वितीय, कार्यालय सहायक प्रथम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक (विशेष श्रेणी), आशुलिपिक-प्रथम के आधे यानी 1112 पदों पर नई भर्ती होगी।

यूपीसीएल के डायरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि पदोन्नति और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं और कार्मिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें