वर्तमान में इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता कृषि, विज्ञान, कामर्स या अर्थशास्त्र विषय से स्नातक निर्धारित है। जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं। यदि विभाग शैक्षिक योग्यता में संशोधन करता है तो किसी भी विषय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों को भी इन पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक
पंचायतीराज विभाग ने भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की है। विभाग ने 197 पदों का भर्ती प्रस्ताव आयोग को भेजा है। ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग में वीपीडीओ और वीडीओ की सेवाएं लगभग एक समान है। लेकिन विभागीय स्तर पर शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। जिससे अब ग्राम्य विकास विभाग भी वीडीओ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने पर विचार कर रहा है।