एक दशक में चंपावत में बेरोजगारों की तादाद दोगुनी हो गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी केके पंत ने बताया कि जिले में इस वक्त 24426 बेरोजगार हैं, जबकि 2009 में ये संख्या 12771 थी।
होमगार्ड की सिपाही की परीक्षा में बुधवार को चंपावत विकासखंड के 114 अभ्यर्थी शामिल थे। शारीरिक परीक्षा में दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो शामिल हैं। परीक्षा चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, होमगार्ड्स की जिला कमांडेंट प्रतिमा, डिप्टी सहायक कमांडेंट ध्यान सिंह की निगरानी में हुई।
शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 79 पदों के लिए 1560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 22 अगस्त को बाराकोट विकासखंड, 24 अगस्त को लोहाघाट, 25 अगस्त को पाटी के अभ्यर्थियों और 27 अगस्त को छूट गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।