फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत विवि में सहायक लेखाकारों के पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकारों के 93 पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक अभ्यर्थी इसके लिए 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


 गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा कराई गई थी, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के चलते सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

जांच में गड़बड़ी सामने आने पर परीक्षा को निरस्त करा दिया गया था। जबकि अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से नए सिरे से इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक सेवायोजन पंजीकरण के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा जारी नए नियमों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लागू किए गए आरक्षण को शामिल करते हुए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी अर्हता

उन्होंने कहा कि सहायक लेखाकार पद के लिए अर्हता राज्य सरकार की ओर से जारी नई सेवा नियमावली के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक, बीबीए या पोस्ट ग्रेजुएट इन एकाउंटेंसी एवं हिंदी टंकण में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा निर्धारित की गई है। आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पत्र को भरने से पहले अभ्यर्थियों को अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन भरना अनिवार्य है।

इसके बाद ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेंगे। सचिव ने कहा कि आवेदन पत्र भरने के लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर को भी अधिकृत कर दिया गया है। सीएससी की ओर से अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र व ओटीआर भरने में सहयोग किया जाएगा।

उनके मुताबिक ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर हैं। इन सेंटरों के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करने की भी व्यवस्था है। बताया कि भर्ती के लिए विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 31 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें