फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड लॉकडाउन: एसएसएससी ने समूह ग के 1200 पदों की आवेदन प्रक्रिया रोकी, जारी होगी नई तारीख

Tue, 24 Mar 2020 02:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लॉकडाउन के कारण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लिया फैसला
  • आनॅलाइन आवेदन करने में उम्मीदवारों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घातक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तराखंड को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसे देखते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग श्रेणी के एक हजार से अधिक पदों की आवेदन प्रक्रिया रोक दी है। आयोग की ओर से आवेदन करने के लिए नई तारीख तय की जाएगी। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे बंद होने के कारण ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए वह घरों से बाहर निकलने को मजबूर थे। सरकार की ओर से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने के दिशा निर्देशों को देखते हुए चयन आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को अगले आदेेशों तक स्थगित कर दिया है। वर्तमान में पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 331, जल निगम में जूनियर इंजीनियर के 121 और विभिन्न विभागों में डाटा एंट्री आपरेटर, कनिष्ठ सहायक के 746 पदोंके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही थी।

प्रस्तावित लिखित परीक्षा में हो सकता बदलाव

आयोग ने सहायक कृषि अधिकारी, सहायक लेखाकार, जूनियर इंजीनियर पेयजल निगम पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने इस पदों की लिखित परीक्षा अप्रैल व मई माह में प्रस्तावित की थी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन कर इन परीक्षाओं के समय में बदलाव किया जा सकता है।

ये थी आवेदन की अंतिम तारीख
चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक के 746 पदों की भर्ती के लिए 12 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल थी। जबकि पशुधन प्रसार अधिकारी व निरीक्षक पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2020 और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 2 अप्रैल 2020 तय थी।
विज्ञापन

पदनाम पदों की संख्या

जूनियर इंजीनियर (सिविल)               121
पशुधन प्रसार अधिकारी, निरीक्षक        331
जूनियर असिस्टेंट, डाटा एंट्री आपरेटर   431
सह कंप्यूटर डाटा एंट्री आपरेटर             81
कर संग्रहकर्ता                                   149
अमीन, भूमि अध्याप्ति निरीक्षक          12
सर्वे लेखपाल                                     56
रिकार्ड कीपर                                      01
पेशकार                                              09
टेलीफोन आपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) 04
रिसेप्शनिस्ट                                        03
टेलीफोन आपरेटर                                 08

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया स्थगित की है। स्थिति सामान्य होने पर आयोग नई तिथि घोषित करेगा। ताकि सभी उम्मीदवार आवेदन कर सके।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें