फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अनुबंधित डॉक्टरों से होगी 76 करोड़ की वसूली, जानिए पूरा मामला

Fri, 27 Oct 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से अनुबंध कर सस्ती पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों से अब सरकार वसूली करेगी। आगे पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन


दरअसल, इन डॉक्टरों ने पूरी पढ़ाई करने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में सेवा करने का अनुबंध तोड़ा है। ऐसा करने वाले डाक्टरों से अनुबंध की धनराशि 76 करोड़ 50 लाख रुपये की वसूली होगी।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.नवीन बलूनी ने कहा कि मामले में यदि निर्धारित धनराशि जमा न कराई तो संबंधित डाक्टरों के साथ ही उनके गारंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 60 और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के 195 मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच साल सरकारी अस्पतालों में सेवा करने का अनुबंध किया था, उन्होंने इसके लिए सरकार के साथ 30 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक का अनुबंध किया गया था, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद इन डाक्टरों ने एक दिन भी सरकारी अस्पतालों में सेवा नहीं दी।
विज्ञापन

नोटिस के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.नवीन बलूनी ने कहा कि अनुबंध के दौरान डॉक्टरों के गारंटर भी बनाए गए थे। अब यदि संबंधित डाक्टरों ने अनुबंध की ब्याज सहित धनराशि जमा न की तो डॉक्टरों के साथ ही उनके गारंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि औसतन एक डाक्टर से 30 लाख रुपये की वसूली की गई तो 76 करोड़ से अधिक की धनराशि वसूली की जाएगी।

नोटिस के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 2008 और 2010 बैच के 60 डॉक्टर चिन्हित किए गए हैं। जबकि सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के 2004 से लेकर 2009 बैच के पास आउट 195 डाक्टरों ने भी पहाड़ में सेवा नहीं की। इन डाक्टरों ने अनुबंध की धनराशि जमा न कराई तो इनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें