फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून नगर निगम के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी, ये गांव होंगे शामिल

Fri, 27 Oct 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के सबसे बडे़ देहरादून नगर निगम का दायरा अब और बढ़ गया है। शासन ने दून नगर निगम के सीमा विस्तार पर निर्णायक मुहर लगा दी है। इस संबंध में शुक्रवार को अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन


दून को मिलाकर पूरे प्रदेश में अब 14 नगर निकायों के सीमा विस्तार पर अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन सभी निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर शासन को कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए थे।

शहरी विकास विभाग ने 40 नगर निकायों के सीमा विस्तार का निर्णय लिया है। सभी निकायों के प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हो चुके हैं। इन पर शिकायत और सुझाव आमंत्रित कर उनकी सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सीमा विस्तार के बाद संबंधित नगर निकायों में विकास की प्रक्रि या और तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी। मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को 30 अक्तूबर 2017 तक सीमा विस्तार पर अंतिम आख्या शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

ये गांव हुए हैं दून नगर निगम में शामिल

खाला गांव, भंडार गांव, डोम गांव, कुठाल गांव, बगराल गांव, किरसाली, किरसाली-2, दानियो का डांडा, मक्कावाला, सिनौला, मलसी, जोहड़ी, चालंग, तरला नागल, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा धोरण, डांडा खुदानेवाला, डांडा लखौंड मयचक, डांडा नूरीवाला, आमवाला तरला, उपरला, मंझला, करनपुर, ननूनखेड़ा, सौंधवाली मानसिंह, लाडपुर, नत्थनपुर, माजरी माफी, मोहकपुर खुर्द, कला, हरीपुर

नवादा, बद्रीपुर, रायपुर व चक रायपुर, हटवालगांव, नागल हटनाला, सौंधोवालाी धोरण, सुंदरवाला, आकेडिया ग्रांट, हरभजवाला, हरवंशवाला, मेहूवालामाफी, मियावाला, पित्थुवाला, सेवलाकलां, चंद्रनबी ग्रांट, खालसा, मोहब्बेवाला, आशारोड़ी, भारूवाला ग्रांट, सेवलाखुर्द, बंजारावाला माफी, मोथरोवाला, चकतुनवाला, कुआंवाला, नकरौंदा, बालावाला, नथुवावाला, कालागांव।
विज्ञापन

इन निकायों की भी जारी हो चुकी अंतिम अधिसूचना

12051 हेक्टेयर है नगर निगम में शामिल होने वाले गांवों का क्षेत्रफल

177738 है वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इन गांवों की आबादी

760791 हो जाएगी सीमा विस्तार के बाद दून नगर निगम की जनसंख्या

06 सितंबर को कैबिनेट ने दी देहरादून निगम के प्रस्ताव को मंजूरी

इन निकायों की भी जारी हो चुकी अंतिम अधिसूचना
नरेंद्रनगर, पिथौरागढ़, कोटद्वार, बड़कोट, गदरपुर, श्रीनगर, अगस्त्यमुनि, हर्बटपुर, सुल्तानपुर पट्टी, लंढौरा, झबरेड़ा, ऊखीमठ, दिनेशपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें