फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ धाम में एक सप्ताह में पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु

Tue, 08 May 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
badrinath - फोटो : badrinath
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में एक सप्ताह में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। सोमवार को 7565 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

विज्ञापन


सोमवार तक एक लाख पांच हजार यात्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में मौसम पल-पल बदल रहा है। मंगलवार को धाम में भारी बर्फबारी हुई। बारिश के चलते लामबगड़ में मलबा आने से यात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया गया।सोमवार को तड़के से ही बदरीनाथ में बारिश रही, जबकि चोटियों पर हिमपात हुआ। शाम साढ़े चार बजे धाम में मौसम सामान्य हो गया और धूप खिली। 

 मौसम खराब होने के बावजूद तीर्थयात्रियों में आस्था और उत्साह बना हुआ है। ठंड के बावजूद बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। यहां सुबह चार बजे से भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की लाइन लग रही है। हालांकि दोपहर में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला कम हो रहा है, लेकिन शाम होते ही तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें