उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने देहरादून में जिन आठ संदिग्धों के घुसने की जानकारी दी थी असल में वह राजधानी के एक कॉलेज के छात्र निकले।
बुधवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा एक संदिग्ध की फोटो वीडियो जारी की गई थी। ये संदिग्ध 25 जनवरी की रात को राजपुर रोड क्षेत्र में देखे गए थे।
दो दिनों से लगातार पुलिस राजपुर रोड क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। घर-घर जाकर पुलिस लोगों का वैरिफिकेशन कर रही। इस दौरान बुधवार के दून वैली में एक हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्र खुद एसएसपी के पास पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में जो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं वह वो छात्र खुद हैं। उन्होंने बताया कि उस दौरान वह चर्च से लौट रहे थे।