फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के रवीश बने स्पोर्ट्स के एंकर ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कप की बेहतर कवरेज के लिए मिला सम्मान 

Sun, 27 Oct 2019 09:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार

सार

  • दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
ravish bisht - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन लिजेंड अवॉर्ड में कोटद्वार शिब्बूनगर निवासी रवीश बिष्ट को स्पोर्ट्स एंकर ऑफ द ईयर चुना गया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट स्पोर्ट्स एंकर का अवार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने प्रदान किया। 

विज्ञापन


रवीश को यह सम्मान इंग्लैंड में खेले गए 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए दिया गया। रवीश बिष्ट न्यूज नेशन में बतौर स्पोर्ट्स हेड कार्यरत हैं। वह 100 से ज्यादा इंटनेशनल क्रिकेट मैच कवर कर चुके हैं। हाल ही में रवीश ने ऑस्ट्रेलिया में हुई टेस्ट सीरीज को भी कवर किया था, जिसमें भारतीय  टीम ने विराट की कप्तानी में पहली बार उनकी सरजमी पर टेस्ट सीरीज कब्जाई थी।

रवीश बिष्ट ने इस साल क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड में शानदार कवरेज की थी और वोटों के आधार पर उनकी कवरेज को सर्वश्रेष्ठ माना गया। रवीश ने वर्ल्ड कप में भारत के मैचों के अलावा लॉर्डस में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच को भी कवर किया था।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कई देशी और विदेशी खिलाड़ियों के साक्षात्कार भी लिए थे। इस मौके पर देश के रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल जीडी बख्शी (अप्रा) भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें