बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा रविवार को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी ने तैयारियां कर ली हैं। दशहरा के आयोजकों ने जहां तरह-तरह के रावण के पुतले बनाए हैं, वहीं बारिश पुतले को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उसे रेनकोट भी पहना दिया गया है। पर्व में कोई खलल न हो इसके लिए पुलिस भी सतर्क है।
जगह-जगह पर जवानों को तैनात कर दिया गया है। इस मौके पर ट्रैफिक भी बदला जाएगा। जहां-जहां पर दशहरा पर्व का आयोजन होगा उन स्थानों पर ट्रैफिक को नहीं जाने दिया जाएगा। परेड ग्राउंड के लिए कई रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है।
पढें, सर्वे का 'मकड़जाल' या फिर होगा मोदी का कमाल
रावण को विशेष रेनकोट बनाकर पहनाया
शहरभर में होने वाले रावण दहन की तैयारी पूरी हो गई है। जगह-जगह रावण के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। हिंदू नेशनल स्कूल में बनाए गए रावण को रेनकोट पहनाया गया है तो पटेलनगर के रावण को वाटरप्रूफ कपड़े से तैयार किया गया है।
बारिश में रावण का पुतला न भीगे और समय पर सही जले इसका पूरा ध्यान रखा गया है। लक्ष्मण चौक रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि बारिश के मद्देनजर रावण के लिए विशेष रूप से रेनकोट बनाकर पहनाया गया है।
पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट!
सोसायटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कालेज में रावण दहन किया जाएगा। इससे पहले दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
पंजे और पैर की खड़ाऊं आकर्षण
पटेलनगर में बने रावण के पुतले में इस बार हाथ के पंजे और पैर की खड़ाऊं आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पंकज चांदना ने बताया कि रावण के पुतले को वाटरप्रूफ कपड़े से बनाया गया है, ताकि बारिश में न भीगे।
क्लेमेंटटाउन में जिस रावण के पुतले का दहन होगा उसमें पुआल और भूसा भरा गया है ताकि पुतला बारिश में भीग भी जाए तो आसानी से जल जाए। आयोजक महेश पांडे ने बताया कि यहां सहायता केंद्र भी बनाया जा रहा है। प्रेमनगर में इस बार रावण के पुतले की लंबाई दस फीट बढ़ाई गई है।
पढें, हैवानियतः यज्ञ के बहाने ज्योतिषियों ने किया गैंगरेप
कहां क्या आकर्षण
परेड ग्राउंड : मुंह और सिर से आग उगलेगा रावण का पुतला
पटेलनगर दशहरा ग्राउंड : हाथ और पैर के पंजों सहित खड़ाऊं विशेष
हिंदू नेशनल स्कूल : रेन कोट पहने दिखेंगे रावण
क्लेमेंटटाउन : सजे-धजे होंगे रावण
प्रेमनगर : बच्चों के बनाए छोटे-छोटे रावण
शोभायात्रा के बाद रावण दहन
परेड ग्राउंड में शहर का सबसे बड़ा रावण जलाया जाएगा। दोपहर एक बजे गोपीनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। कालिका भवन होते हुए यात्रा मोती बाजार, पलटन बाजार, एस्लेहॉल से शाम 4 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यहां शाम पांच बजे लंका दहन किया जाएगा। इसके पश्चात 6 बजकर पांच मिनट पर रावण दहन होगा। 14 अक्तूबर को भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रेमनगर में भी रावण दहन से पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी।
पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप
सीएम ने दी दशहरे की बधाई
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने नवरात्र और दशहरे के पवन पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां नवरात्र का पर्व हमें आत्मशुद्धि के साथ महिलाओं के प्रति सम्मान का संदेश देता है वहीं दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने का भी संदेश देता है।