फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने को राशन गोदाम होंगे ऑनलाइन

Thu, 14 Jan 2016 03:07 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए राशन कार्डों को ऑन लाइन करने के बाद अब गोदामों को ऑन लाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग ने सात गोदामों के संचालकों को एक-एक लैपटॉप भेजा है। विभाग ने गोदामों में बिजली आदि की व्यवस्था भी कर दी है। गोदामों के ऑनलाइन होने से एक क्लिक पर स्टॉक की जानकारी मिल जाएगी। यह व्यवस्था कालाबाजारी रोकने के साथ दुकानों तक राशन की सप्लाई सुचारु रखने में अहम साबित होगी।

राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्डों को ऑन लाइन बनाने के  साथ ट्रायल के तौर पर राजधानी में राशन गोदामों को आनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विभागीय अफसरों की माने तो जल्द ही प्रदेश के सभी राशन गोदामों को ऑन लाइन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन के आदेश के बाद जिला पूर्ति विभाग के अधीन आने वाले चकराता, कालसी, कोरूआ, सावडा, त्यूनी, अराल तथा लाखामंडल के गोदामों में बिजली आदि की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही इन गोदामों को ऑन लाइन किया जायेगा। उधर, साफ्टवेयर की दिक्कतों से कुछ समय काम बाधित रहने के बाद राशन कार्डों को ऑन लाइन बनाने की प्रक्रिया में भी तेजी आई।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
- कालाबाजारी पर पूर्ण रूप से रोक।
- गोदाम में राशन की स्थिति की एक क्लिक पर जानकारी।
- गोदाम में राशन कब आएगा, इसके बारे में भी मिलेगी जानकारी।

जिला पूर्ति विभाग के अधीन सात गोदाम आते हैं। इनके संचालकों को एक-एक लैपटॉप भेज दिया गया है। लाइट आदि की व्यवस्था जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं। लाइट की व्यवस्था होते ही गोदामों को ऑन लाइन कर दिया जाएगा। इससे विभाग को भी लाभ मिलेगा।
- केडी जोशी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें