फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल को राहत, अब मिलेगा राशन

Sun, 23 Mar 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा बिल योजना के कारण राशन के लिए भटक रहे एपीएल उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एपीएल उपभोक्ताओं को राशन देने का आदेश
योजना जून तक लटकने के बाद केंद्र सरकार ने अप्रैल में एपीएल उपभोक्ताओं को राशन देने का आदेश दिया है।

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में फरवरी महीने में योजना शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग अब तक इस योजना के पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बना सका है।
विज्ञापन


अब योजना जून में शुरू होगी। लेकिन फरवरी से ही एपीएल उपभोक्ताओं का कोटा रोक दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा बिल योजना शुरू होने तक राशन दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस संबंध में जिला स्तर पर भी आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही दुकानों में राशन पहुंच जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें