प्रदेश में नए साल से राशन कार्ड ऑनलाइन बनेंगे। विभाग के भुगतान और बिलिंग प्रोसेस को भी डिजिटल किया जाएगा।
प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया नए साल से ऑनलाइन हो जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाए।
प्रदेश में बढ़ सकता है धान खरीद का लक्ष्य
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, धान खरीद के लिए इस साल अब तक केंद्र सरकार की ओर से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है । लक्ष्य को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा है, केंद्र से लक्ष्य बढ़ने पर प्रदेश के अन्य धान किसानों की फसल भी एमआरपी पर खरीदी जा सकेगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिम्मरसैंण गुफा में भक्तों को दर्शन दे रहे बाबा बर्फानी, शिलाओं ने लिया शिवलिंग का आकार
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, सरकारी राशन विक्रेता की मौत पर आश्रितों को दुकान आवंटित की जाएगी। आश्रित इसके लिए इच्छुक नहीं होंगे तभी इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।